पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश दरभंगा न्याय मंडल न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में जल, जीवन और हरियाली का प्रतीक पौधा रोपण कर जिले वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Uncategorized

दरभंगा, 23 मार्च 2025 : पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश दरभंगा न्याय मंडल न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण आज आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
माननीय न्यायाधीश को पाग चादर आदि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गान किलकारी की बालिकाओं के द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत की गई। बिहार दिवस 2025 के शुभ अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय की खेल का मैदान, चाहर दिवारी आदि का जीर्णोद्धार किया गया। इस अवसर पर विद्यालय भवन को आकर्षक ढंग से रंग रोगन और सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया ।
न्यायाधीश अंजनी कुमार शरण ने इस अवसर पर जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधा रोपण कर जिले वासियों को संदेश दिया। टीचर लर्निंग मेथड का उन्होंने नजदीक से अवलोकन किया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ने लिखने की व्यवस्था बहुत अच्छी हुई है,नई-नई और आधुनिक विधि से बच्चों को पढ़ाई जा रही है।
आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में न्यायाधीश 1972 – 75 का में विद्यार्थी रहे हैं, उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के कार्य कलापों का शेयर किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पूर्व की अपेक्षा काफी व्यवस्था की गई है। शिक्षक बच्चों को मन से पढ़ायें, भाषा का बाधक नहीं होता है,बच्चे मन से पढेगे तो काफी ऊंचाई तक जाएंगे। उन्होंने किलकारी के स्टॉल का अवलोकन किया और बच्चों को पढ़ने के संबंध में कई आवश्यक जानकारी उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों को दिया।
इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए टीएलएम काफी महत्वपूर्ण हुआ है। सभी शिक्षक शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से करें और बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल करें, विद्यार्थी मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सत्येंद्र कुमार आयुक्त के सचिव दरभंगा प्रमंडल दरभंगा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर विशेष न्यायाधीश, ए डी जे 1 , सी जी एम, अनिल कुमार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राकेश रंजन अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षक/शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *