चेतना समिति द्वारा “विदुषी भारती जयंती” सह “मिथिला संस्कृति सम्मान” 2025 का आयोजन

Uncategorized

पटनाः 11 मार्च 2025 :: पटना के विद्यापति सभागार में चेतना समिति द्वारा विदुषी भारती जयंती सह मिथिला संस्कृति में नारी का योगदान एवं सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया, जिसमें संस्था द्वारा 11 महिला विभूतियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में नम्रता मिश्रा (न्याय), शीला ईरानी, पुलिस सेवा, वरिष्ठ पत्रकार रीना सोपम, प्रिंट मीडिया, माला झा एलिक्ट्रौनिक मीडिया, स्नेहा, मीडिया, सविता झा सोनी, साहित्य, नेहा नूपुर, एयरक्राफ्ट, रेखा झा लोक गीत, सोनी नीलू झा नाटक, मिंकी दास मिथिला पेंटिंग और कौशकी झा को प्रदान किया गया।
सभी विदुषियों को आरिफ मोहम्मद खाँ, राज्यपाल, बिहार के हाथों सम्मानित किया गया। अपने उद्बबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भारती जयंती को केवल नारी के सम्मान से नहीं, बल्कि ज्ञान से भी जोड़ दिया जाए। उन्होने कहा कि भारती ने आदि शंकराचार्य को शास्त्रार्थ में हराया था और उन्हें ज्ञान की अपूर्णता का अहसास कराया था। “हमारे देश की संस्कृति बहुत समृद्ध और संपन्न है। इसे अगली पीढ़ी तक ले जाने की जिम्मेदारी हमारी माताओं पर है। उन्हें अगली पीढ़ी को सिखाना होगा कि कैसी भाषा का प्रयोग करें कि जिससे समाज बँटे नहीं, बल्कि वह भाषा समाज को जोड़ने के लिए पुल का काम करे। आगे उन्होंने कहा कि, देश में विभिन्न भाषा के लोग हैं। उनकी विविधता के पीछे जो एकता है, उसी एकता को समझने की क्षमता देनी होगी युवा पीढी को। कोलकता से आए उदय जी ने मंडन भारती के बारे में विस्तार से चर्चा किया। अतिथियों का स्वागत निशा मदन झा, अध्यक्षा, चेतना समिति ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयदेव मिश्र। कथाकार अशोक और रमण दत्त द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *