चेतना योग यात्रा: “शिक्षायतन प्रांगण तथा उमंग स्नेह घर” रेनबो फाउंडेशन द्वारा नव तरंग का आयोजन

Regional

पटना: दिनांक,12 जनवरी 2025 :: संगीत शिक्षायतन पटना तथा चेतन: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग और डांस रिसर्च सेंटर पटना. द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मकर संक्रांति की विशेषता को देखते हुए योग पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें योगासन, ध्यान, प्राणायाम के साथ- साथ नृत्य योग और कथक नृत्य की शास्त्रीय प्रस्तुति हुई। योगासन की विशेषज्ञ ज्योति किरण ने ओम के उच्चारण के साथ प्राणायाम, ध्यान और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया तथा इसकी विशिष्टता का भी वर्णन अपने व्याख्यान में किया। योग के शिक्षार्थी प्रिंस राज सिंह, आराध्या, रिदिमा, पाखी,श्रद्धा, श्रीजा आद्या राज, अनुष्का, रितिका, अनामिका आदि ने वृक्षासन, ताड़ासन, तितली आसान, पर्वतासन और नमस्कार किया। प्रिंस द्वारा आगे विस्तार करते हुए, चक्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन, वक्रासन तथा तुला आसन किया।
वही संस्था की न्यासी कथक नृत्यांगना और नृत्ययोग रिसर्च स्कॉलर ने अपने व्याख्यान में मकर संक्रांति की विशिष्टता और योग के माध्यम से विस्तृत रूप देते हुए उनके महत्व और विशेषताओं को बतलाया उन्होंने कहा यह दिन सकारात्मक बदलाव और समृद्धि का संकेत माना जाता है, यह नई शुरुआत करने आध्यात्मिक अभ्यास और अच्छे कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। वैदिक परंपरा के मुताबिक उत्तरायण का समय देवों का दिन माना जाता है। उत्तरायण के दौरान किए गए अच्छे कर्मों के असीम लाभ मिलते हैं। उन्होंने आज के कार्य की योजना को बताते हुए यह भी बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कल का विशेष कार्यक्रम रुद्र द: रिडिमर के तहत चूड़ा दही, मीठा आदि का वितरण कुंभरार पटना स्थित “उमंग स्नेह घर” रेनबो फाउंडेशन इंडिया, कुम्भरार मे होना है।
जयति योग विद्या…गाने पर योग नृत्य की अदभुत प्रस्तुति को शिवानी कुमारी, तान्या शर्मा और पीयूषी मिश्रा द्वारा किया गया। नन्हे कलाकारों समृद्धि श्रेया, अवनी श्रेया, कोशिकी कृति और इशिता द्वारा राम रक्षा स्त्रोत की प्रस्तुति हुई। और अंत में आदित्या हृदय स्रोत…योग नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम का समापन हुआ।
“उमंग स्नेह घर” के 50 बच्चों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गुरु यामिनी और योग गुरु अभिषेक कुमार के निर्देशन में शांति मंत्र, गायत्री मंत्र और भोज्य मंत्र का पाठ कराया गया। विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कुछ आसनों का भी अभ्यास कराया गया। बच्चों ने मार्शल आर्ट और पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया। संस्था की ओर से उपस्थित नमिता जी और कुसुमांजलि जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *