विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती फाउंडेशन एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Environment

भोपाल : 23 अप्रैल 2023 :: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती फाउंडेशन हम लोग शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा निर्धारित विषय अपने पृथ्वी गृह में निवेश पर गांधी भवन पालिटेकनिक चौराहा भोपाल में सिनियर और जूनियर दो श्रेणियों में आयोजित की गई। भोपाल के विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं श्रेष्ठ कलाकृति को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भोपाल के सागर पब्लिक स्कूल कटारा हिल्स, रोहित नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कमला नेहरू स्कूल, प्रायोगिक बहुउद्देशीय विघालय, शारदा विघा मंदिर, केन्द्रीय विघालय क्र. 1, कार्मल कान्वेंट स्कूल, बिलाबांग स्कूल, आईपीएस स्कूल, आईकोंनिक स्कूल सहित अनेक विघालयो ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति बढते प्रदुषण एवं दुष्प्रभावों की जानकारी छात्र छात्राओं एवं आमजनों को प्रदान कर देश के भविष्य को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है।यह उदगार जहांगीराबाद कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय की प्राचार्या, राष्ट्रपति पुरस्कार और केबीसी विनर डां.ऊषा खरे ने व्यक्त किये। संस्था द्वारा विगत् पांच वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है, करोना काल में भी यह प्रतियोगिता आनलाइन आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति द्वारा प्रदत्त अनमोल धरोहर को सहजने हेतु जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *