मधुबनी, दिनांक : 12 सितंबर 2022 :: को संदीप फाउंडेशन के श्री राम पॉलिटेक्निक, सिजौल मधुबनी में एन०सी०सी० 34 बिहार बटालियन मधुबनी के तहत पॉलिटेक्निक के 60 एन०सी०सी० कैडेट्स का कैंप लगाकर चयन किया गया। उद्घाटन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य प्रो० संजय कुमार झा ने किया। सभी कैडेट्स का चयन प्रक्रिया सूबेदार मेजर और 34 बिहार बटालियन मधुबनी के ऑफिसर्स की देखरेख में किया गया। प्राचार्य प्रो० संजय कुमार झा ने संदीप फाउंडेशन परिसर में आकर इस तरह के आयोजन के लिए एन०सी०सी० के समस्त टीम को धन्यवाद करते हुए कहा कि, एन०सी०सी० युवाओं को देश व समाज की सेवा का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इससे नेतृत्व करने की क्षमता, अनुशासन, एकता व आत्मविश्वास जैसे सद्गुणों का विकास होता है साथ ही उन्होंने नए सत्र के चयनित कैडेट्स को शुभकामना दी और विशेष रूप से कर्नल प्रभाकरण, कमांडिंग ऑफिसर एन०सी०सी० 34 बिहार बटालियन मधुबनी को धन्यवाद किया सभी चयनित कैडेट्स को प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया। मौके पर श्री राम पॉलिटेक्निक के एन०सी०सी० कैडेट के को- ऑर्डिनेटर (ANO) प्रो० अभिजीत कुमार एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति थी।
