निशा ओंकार कला कुंज में स्वतंत्रता दिवस सह सम्मान समारोह- 22 का आयोजन

Regional

मुंगेर : 16 अगस्त 2022 :: “निशा ओंकार कला कुंज” मुंगेर में 75वीं स्वतंत्रता दिवस सह सम्मान समारोह- 2022 का आयोजन किया गया! जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सुमेधा आर्या जी (भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुंगेर), संस्था की संस्थापिका निशा रानी मिश्रा, अध्यक्षा उर्मीला देवी जी, सचिव रितेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया!
इसके बाद सचिव रितेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि सुमेधा आर्या जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया!
इसके बाद देश भक्ति गीतों पे जैसे –

  1. रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला
  2. सुन s पाकिस्तान – सुन s चीन हथियब s जे जमीन त तोहार नक्शा के बिगाड़ तस्वीर देहब तकब s त चीर देहब,
  3. आर्मी लभर हम करें अर्जी हो देवी मईया देह पे चढ़ा द s वर्दी हो,
  4. जो शहीद हुए हैं शरहद पे हिन्दुस्तान के लिए एक बार सलामी दे दो उन जवान के लिए गाने पे संस्था की प्रशिक्षु कलाकार -प्रार्थना,भावना, छोटी, रानू, मनीषा, माही,आकृति, सपना ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शोकों का दिल जीत लिया।
    दर्शकों ने भी कलाकारों के हौसला आफजाई के लिए खूब तालियां बजाईं, फिर प्रिंस ने जिस देश में गंगा रहता है गाने पे नृत्य प्रस्तुत किया तो संभव प्रजापति ने मैं बोला तांडव किया करूं गाने पे बॉलीवुड स्टाइल में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर ख़ूब आकर्षित किया।
    इसके बाद सम्मान सत्र में प्रोडक्शन मैनेजर रूपेश मिश्रा, प्रॉप्स मेकर सम्भव प्रजापति, कोरियोग्राफर सपना कुमारी, एक्सप्रेशन क्वीन माही सिन्हा को संस्था में विशेष आज्ञाकारी, सहोयगात्मकता, निरंतरता और समर्पण हेतु सम्मानित किया गया! सचिव रितेश मिश्रा ने बताया की इस वर्ष का सम्मान समारोह CBSE बोर्ड के 10th में स्टेट टॉपर रही पटना की श्रीजा और दरभांगा की श्रुति झा को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *