“मानव अधिकार रक्षक” ने स्लम बच्चों को दिया खुशियों का उपहार

Uncategorized

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 17 मार्च 2022 :: वार्ड नं 32 की पार्षद पिंकी यादव ने अपनी पुत्री “पाटली” के 18वे जन्मदिवस के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के साथ मिलकर स्लम बच्चों के बीच पटना के पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित स्लम बस्तियों में जाकर बच्चों के बीच केक काट कर जन्म दिन मनाया और बच्चों के बीच केक और मिठाइयां बांटा।

उक्त अवसर पर वार्ड पार्षद पिंकी यादव, उनकी पुत्री पाटली, मानव अधिकार रक्षक संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी, समाज सेवी आनंद त्रिवेदी, सक्रीय सदस्य सूरज कुमार, सुजीत कुमार सहित अजीत कुमार, प्रेमी यादव, नीरज सिंह, नवीन सिंह ने उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर रीता सिन्हा ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था द्वारा मुहिम चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से हम आग्रह करते है कि अपने किसी भी खास दिन को जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मनाए।

उन्होंने कहा कि लोग के साथ साथ बहुत से लोग मानव अधिकार रक्षक संस्था से जुड़ रहे है, इसी क्रम में वार्ड नं 32 की पार्षद पिंकी यादव ने भी जुड़ी।

संस्थापिका ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था के साथ जुड़ कर काम करने पर संस्थान कार्य करने में मदद मिलता है।

वार्ड पार्षद ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पुत्री अब युवा वर्ग में शामिल हो रही है और यह बहुत अच्छा मौका मुझे मानव अधिकार रक्षक संस्था के द्वारा मिला कि जरूरतमंद बच्चों के बीच हम खुशियों बांटे। उन्होंने जरूरतमंद परिवार के पढ़ने योग्य बच्चो को सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने की आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *