प्रकोष्ठ से ज्यादा पार्टी के प्रति समर्पित रहना है : डॉ प्रभात चंद्रा

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 08 दिसम्बर 2021 :: पूर्व अध्यक्ष कलमजीवी प्रकोष्ठ डॉ प्रभात चंद्रा के जन्मदिन पर पूर्व उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव ने गोलबंद होकर मनाया जन्मदिन।

डॉ प्रभात चंद्रा ने उक्त अवसर पर अपने सभी पूर्व पदाधिकारियों को एक साथ रह कर पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा पार्टी की मजबूती और सरकार द्वारा किये गये कार्यो को जनता तक पहुंचाना, एकता की सूत्र में सभी को बंधे रहना ही उद्देश्य है। यह काम हमलोग पहले भी करते थे और अभी भी करते रहना है। प्रकोष्ठ रहे या नही रहे इस पर सोचने की जरूरत अभी नही है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहना है।

सभी पूर्व पदाधिकारियों ने एक शुर में सहमति व्यक्त किया और पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करते रहने का आश्वासन दिया। पूर्व सदस्यों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज भूषण लाल कर्ण, पूर्व महासचिव रश्मि लता, पूर्व महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव अनुराग समरूप, पूर्व महासचिव शैलेश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव, पूर्व प्रदेश सचिव रोहितेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *